मैं तो झूमूं आज सारी रात,
भवानी मेरे घर आई,
मैं तो नाचूं आज सारी रात,
भवानी मेरे घर आईं।bd।
मैं तो मां के चरण धुलाऊं,
फूलों की माला पहनाऊं,
मेरे खुल गए सोए भाग,
भवानी मेरे घर आईं,
मैं तो झूमूं आज सारी रात,
भवानी मेरे घर आईं।bd।
हाथों में मेहंदी मैं लगाऊं,
लाल चुनरिया मां को ओड़ाऊं,
मैं तो हो गया आज मालामाल,
भवानी मेरे घर आईं,
मैं तो झूमूं आज सारी रात,
भवानी मेरे घर आईं।bd।
कानों में झुमका पहनाऊं,
नथ भी प्यारी ले आऊं,
मैं तो करवाऊं सोलह श्रृंगार,
भवानी मेरे घर आईं,
मैं तो झूमूं आज सारी रात,
भवानी मेरे घर आईं।bd।
आज सिंहासन पे बिठाऊं,
मैया के मैं चरण दबाऊं,
‘सोनी अंचलिया’ तेरा दास,
भवानी मेरे घर आईं,
मैं तो झूमूं आज सारी रात,
भवानी मेरे घर आईं।bd।
मैं तो झूमूं आज सारी रात,
भवानी मेरे घर आई,
मैं तो नाचूं आज सारी रात,
भवानी मेरे घर आईं।bd।
Singer – Jyoti Pankaj
Lyrics – Murarilal Soni Anchaliya








