करो वंदन सभी मिलकर,
मेरी जगदंबे आई है,
सजा दो दीप द्वारों पर,
मेरी जगदंबे आई है।।
बिछा दो फूल राहों में,
करो स्वागत भवानी का,
करो स्वागत भवानी का,
बड़ी किस्मत से मैया जी,
हमारे द्वार आई है,
करों वन्दन सभी मिलकर,
मेरी जगदंबे आई है।।
जला लो प्रेम की ज्योति,
सजा दो थाल पूजा की,
सजा दो थाल पूजा की,
भक्ति में झूमता ये मन,
खुशी भी गुनगुनाई है,
करों वन्दन सभी मिलकर,
मेरी जगदंबे आई है।।
झुका कर शीश चरणों में,
करें हम मां की अगवानी,
करें हम मां की अगवानी,
कृपा बरसेगी मैया की,
नई खुशियां ये लाई है,
करों वन्दन सभी मिलकर,
मेरी जगदंबे आई है।।
है नवरातों का ये पावन,
सुहाना पर्व आया है,
सुहाना पर्व आया है,
मेरी मैया के दर्शन को,
ये दुनिया झूम आई है,
करों वन्दन सभी मिलकर,
मेरी जगदंबे आई है।।
करो वंदन सभी मिलकर,
मेरी जगदंबे आई है,
सजा दो दीप द्वारों पर,
मेरी जगदंबे आई है।।
Singer – Smrati Mourya
Lyrics – Shekhar Mourya
Music & Mix – Bhajan Diary YT Team








