मैया मेरी पत रखियो सदा,
भक्तो की, रखवाली, खुशहाली,
काली कलकत्ते वाली,
जय हो माँ शेरावाली,
काली कलकत्ते वाली,
जय हो माँ शेरावाली।।
तर्ज – ओ माँ मेरी पत रखियो सदा।
नैना देवी तुम मेरे नैना विराजो,
जोतावाली माँ घट में विराजो,
चिंता हरो माँ चिंतपूर्णी माँ भवानी,
भद्रकाली, प्रतिपाली,
काली कलकत्ते वाली,
जय हो माँ शेरावाली,
काली कलकत्ते वाली,
जय हो माँ शेरावाली।।
नौ नवराते माँ तेरे जगाए,
बछड़े निहाल तेरे झूम झूम गाए,
तुमको रिझाए तुमको मनाए,
तुमको रिझाए भर दो,
दया से ये झोली खाली,
भरवा ली झोली खाली,
काली कलकत्ते वाली,
जय हो माँ शेरावाली,
काली कलकत्ते वाली,
जय हो माँ शेरावाली।।
लाज बचाओ मेरी बिगड़ी बनाओ,
बिगड़ी बनाओ माँ लाज बचाओ,
‘लहरी’ पुकारे भर दो,
दया से ये झोली खाली,
भरवा ली झोली खाली,
काली कलकत्ते वाली,
जय हो माँ शेरावाली,
काली कलकत्ते वाली,
जय हो माँ शेरावाली।।
मैया मेरी पत रखियो सदा,
भक्तो की, रखवाली, खुशहाली,
काली कलकत्ते वाली,
जय हो माँ शेरावाली,
काली कलकत्ते वाली,
जय हो माँ शेरावाली।।
स्वर – उमा लहरी जी।








