मेरे श्याम तेरे नाम,
मेरी जिंदगानी,
तूने मुझे अपनाया,
तेरी मेहरबानी,
मेरी अंखियों से बरसे,
खुशी का पानी,
मेरी अंखियों से बरसे,
खुशी का पानी,
तूने मुझें अपनाया,
तेरी मेहरबानी।bd।
तर्ज – रान्झेया वे।
तेरा जिक्र प्रभु,
सुबह शाम चले,
तेरे नाम से,
मेरा काम चले,
तेरी दया से ही,
मिल रहा दाना पानी,
तूने मुझें अपनाया,
तेरी मेहरबानी।bd।
‘सोनू’ चाहे खताए,
लाख करे,
तू मुस्का के,
सब माफ करे,
तूने छोटी-छोटी,
मेरी हर बात मानी,
तूने मुझें अपनाया,
तेरी मेहरबानी।bd।
मेरे श्याम तेरे नाम,
मेरी जिंदगानी,
तूने मुझे अपनाया,
तेरी मेहरबानी,
मेरी अंखियों से बरसे,
खुशी का पानी,
मेरी अंखियों से बरसे,
खुशी का पानी,
तूने मुझें अपनाया,
तेरी मेहरबानी।bd।
Singer – Monika Agrawal
Lyrics – Aaditya Modi “Sonu”








