नाम जिसने भी तेरा पुकारा,
मुरली वाले तूने उसको संवारा,
तेरे भक्तों का हो तेरे भक्तों का,
तेरे भक्तों का तू ही सहारा,
मुरली वालें तूने उसको संवारा।।
अपनी किस्मत से हारा हूं प्यारे,
मेरे जैसे तूने कितने संवारे,
देख मैने भी देख मैंने भी,
देख मैने भी तुझको पुकारा,
मुरली वालें तूने उसको संवारा।।
इन हवाओं से कहदे कन्हैया,
मेरी अर्जी तुझे जा सुनाएं,
मैं भी देखूंगा मै भी देखूंगा,
मैं भी देखूंगा तेरा वो नज़ारा,
मुरली वालें तूने उसको संवारा।।
दिल की बातें मैं तुझसे कहूंगा,
बिन कहे प्यारे रह ना सकूंगा,
बनके आजा तू बनके आजा तू,
बनके आजा तू हारे का सहारा,
मुरली वालें तूने उसको संवारा।।
नाम जिसने भी तेरा पुकारा,
मुरली वाले तूने उसको संवारा,
तेरे भक्तों का हो तेरे भक्तों का,
तेरे भक्तों का तू ही सहारा,
मुरली वालें तूने उसको संवारा।।
Singer / Lyrics – Pushpendra Chauhan








