माँ का आशीर्वाद जग में,
चारो धाम से न्यारा है,
माँ है तो हर सहारा है,
मां का आशीर्वाद।।
तर्ज – एक तेरा साथ हमको।
हमको जनम देकर,
उपकार किया मां ने,
है माँ का कर्ज बड़ा,
माँ की चरण सेवा,
करते रहे नित हम,
हमारा ये फर्ज़ बड़ा,
जन्मी के जैसा-2,
तो कोई और ना हमको प्यारा है,
माँ है तो हर सहारा है,
मां का आशीर्वाद।।
उंगली पकड़कर के,
चलना सिखाती माँ,
सिखाती बोलना,
आंचल की छैय्या में,
हमको सुलाती माँ,
सुनाकर लोरिया,
बच्चों के लिए-2,
माँ ने सारा जीवन वारा है,
माँ है तो हर सहारा है,
मां का आशीर्वाद।।
बच्चों की आंखों में,
आ जाये आंसू,
तो माँ भी रोती है,
पुचकार कर हमको,
सीने से लगाये जो,
वो माँ ही होती है,
माँ के कलेजे का-2,
टुकड़ा बच्चा आंख का तारा है,
माँ है तो हर सहारा है,
मां का आशीर्वाद।।
देती है बच्चों को,
संस्कार जीने का,
कर्मो का ज्ञान भी,
माँ की दुवाओं से,
बनती है तकदीरें,
मिलता है मान भी,
‘चोखानी’ जन्मी की-2,
महिमा गाता ये जग सारा है,
माँ है तो हर सहारा है,
मां का आशीर्वाद।।
माँ का आशीर्वाद जग में,
चारो धाम से न्यारा है,
माँ है तो हर सहारा है,
मां का आशीर्वाद।।
Singer – Pradeep Ji Pushp
Upload – Nitìn Sharma
9999515264








