खाटू वाले,
ओ खाटू वाले,
कभी तेरे दर पे,
हमें भी बुला ले,
खाटू वाले,
ओ खाटू वाले।bd।
तर्ज – जाने वाले ओ जाने वाले।
अपनी जिंदगी से मैं भी,
परेशान हूं,
तेरे दर का भिखारी हूं मैं,
थोड़ा नादान हूं,
किस्मत के मारे है,
गले से लगा ले,
खाटू वाले,
ओ खाटू वाले।bd।
हम भक्तों को,
तेरा ही सहारा है,
तेरे बिना मेरे बाबा,
अब ना गुजारा है,
भंवर में है नैया पार लगा दे,
खाटू वाले,
ओ खाटू वाले।bd।
‘संत गुरु शिव नारायण’,
तेरा दास है,
तेरे ‘ओमी’ को बस तेरे,
दर्शन की आस है,
‘गौरी’ को अपनी शरण में बुलाले,
खाटू वाले,
ओ खाटू वाले।bd।
खाटू वाले,
ओ खाटू वाले,
कभी तेरे दर पे,
हमें भी बुला ले,
खाटू वाले,
ओ खाटू वाले।bd।
Singer – Gauri Sharan Indori
Lyrics – Omi Uikey “Nagpur”








