हरदम तेरे ध्यान में मन हो,
ऐसी कृपा कर देना,
तेरी भक्ति तेरी लगन हो,
ऐसी कृपा कर देना।।
जब देखूं तेरी सुंदर छब को,
तब तब भूल में जाऊं सबको,
भक्ति में तेरी समर्पित तन हो,
ऐसी कृपा कर देना।।
हे गिरधर गोपाल,
हे गिरधर गोपाल।
सुख में प्रभु तुझे भूल न जाऊं,
दुख में प्रभु तुझे पास मैं पाऊं,
तुझसे बंधा मेरा हर बंधन हो,
ऐसी कृपा कर देना।।
हे गिरधर गोपाल,
हे गिरधर गोपाल।
नाम में बीते उमरिया सारी,
भूलूं ना कभी याद तुम्हारी,
पल पल तेरा ही सिमरन हो,
ऐसी कृपा कर देना।।
हे गिरधर गोपाल,
हे गिरधर गोपाल।
हरदम तेरे ध्यान में मन हो,
ऐसी कृपा कर देना,
तेरी भक्ति तेरी लगन हो,
ऐसी कृपा कर देना।।
Singer – RajKumar Bhardwaj
Cont. – 9034581000








