गजानन करियो मेरी सहाय,
विपत्त घड़ी में तुम्हें पुकारू,
विपत्त घड़ी में तुम्हें पुकारू,
हरियो विपदा आय,
गजानन करीयो मेरी सहाय,
गजानन करीयो मेरी सहाय।।
तर्ज – कन्हैया ले चल परली पार।
गजमुख का है शीश तुम्हारा,
मुखड़ा लगता प्यारा प्यारा,
शीश मुकुट कानों में कुंडल,
तेरे रहे सुहाय,
गजानन करीयो मेरी सहाय,
गजानन करीयो मेरी सहाय।।
शिव गौरा के तुम हो नंदन,
भक्त तेरा करते अभिनंदन,
हम भी तो तेरा नाम पुकारे,
देना दरस दिखाय,
गजानन करीयो मेरी सहाय,
गजानन करीयो मेरी सहाय।।
रिद्धि सिद्धि के तुम हो दाता,
दीन दुखियों के भाग्य विधाता,
भक्तों की अब लाज रखो प्रभु,
हम निर्बल असहाय,
गजानन करीयो मेरी सहाय,
गजानन करीयो मेरी सहाय।।
गजानन करियो मेरी सहाय,
विपत्त घड़ी में तुम्हें पुकारू,
विपत्त घड़ी में तुम्हें पुकारू,
हरियो विपदा आय,
गजानन करीयो मेरी सहाय,
गजानन करीयो मेरी सहाय।।
Singer – Prateek Mishra
Lyrics – Laxmi Chauhan








