फागन महीने में,
खाटू वाले श्याम,
कर देना बाबा मेरा,
छोटा सा ये काम,
खाटू में आऊं अपने,
छोड़ के सारे काम,
रिंगस से पैदल तेरे,
लेकर के निशान।।
मेरी आंखों में रहता है,
तेरा ही चेहरा सांवरिया,
मेरी यादों में रहता है,
तेरा ही पहरा सांवरिया,
आंखें मैं जब-जब खोलू,
पाऊं खाटू धाम,
रिंगस से पैदल तेरे,
लेकर के निशान।।
नज़ारा तोरण द्वार का,
लगता है प्यारा इस दिल को,
वो रंगों का फ़ौवरा,
लगता है प्यारा इस दिल को,
ढोलक और चंग बजाऊं,
नाचू करूं धमाल,
रिंगस से पैदल तेरे,
लेकर के निशान।।
करके दर्शन फिर श्याम तेरे,
मैं भी देखूं मेले को,
करूं मैं श्याम जय श्री श्याम,
आते-जाते रेले को,
रटता रहेगा ‘विक्की’,
बस तेरा ही नाम,
रिंगस से पैदल तेरे,
लेकर के निशान।।
फागन महीने में,
खाटू वाले श्याम,
कर देना बाबा मेरा,
छोटा सा ये काम,
खाटू में आऊं अपने,
छोड़ के सारे काम,
रिंगस से पैदल तेरे,
लेकर के निशान।।
Singer – Vikas Agarwal Kanpur Wale
6394332715








