चंदा भी देख शर्माया,
मैया जी तुम्हें किसने सजाया।।
नैना कटीले सुंदर अंखियां,
नैना कटीले सुंदर अंखियां,
नैनों में कजरा लगाया,
मैया जी तुम्हें किसने सजाया।।
बाल घुंघराले जैसे बादल काले,
बाल घुंघराले जैसे बादल काले,
बालों में गजरा लगाया,
मैया जी तुम्हें किसने सजाया।।
लाल लाल मेहंदी लागे बड़ी प्यारी,
लाल लाल मेहंदी लागे बड़ी प्यारी,
हाथों में कंगना पहनाया,
मैया जी तुम्हें किसने सजाया।।
कमर में करधनी पांव महावर,
कमर में करधनी पांव महावर,
पायल ने शोर मचाया,
मैया जी तुम्हें किसने सजाया।।
लाल लाल चोला चम-चम चमके,
लाल लाल चोला चम-चम चमके,
भक्तों का मन हरषाया,
मैया जी तुम्हें किसने सजाया।।
चंदा भी देख शर्माया,
मैया जी तुम्हें किसने सजाया।।
🎤 Singer – Smrati Mourya








