वो तो लाल चुनरिया वाली है,
मैया शेरावाली है।।
मेरी मैया के माथे पे बिंदिया,
मेरी मैया के माथे पे बिंदिया,
वो तो सिंदूर लाल लगाती है,
मैया शेरावाली है।।
मेरी मैया के मोटे नैना,
मेरी मैया के मोटे नैना,
वो तो नैनों में कजरा लगाती है,
मैया शेरावाली है।।
मेरी मैया के हाथों में चूड़ा,
मेरी मैया के हाथों में चूड़ा,
वो तो मेहंदी लाल लगाती है,
मैया शेरावाली है।।
मेरी मैया का मीठा मीठा हलवा,
मेरी मैया का मीठा मीठा हलवा,
वो तो प्रेम से भोग लगाती है,
मैया शेरावाली है।।
मेरी मैया के पैरों में पायल,
मेरी मैया के पैरों में पायल,
वो तो छम-छम करते आती है,
मैया शेरावाली है।।
मेरी मैया के भवन में ज्योति,
मेरी मैया के भवन में ज्योति,
वो तो संकट दूर भगाती है,
मैया शेरावाली है।।
वो तो लाल चुनरिया वाली है,
मैया शेरावाली है।।
🎤 Singer – Smrati Mourya
✍️ Lyrics – Shekhar Mourya








