आओ भवानी मैया,
अपने भक्तों के द्वार,
स्वागत में खड़े है,
मां तेरा इंतजार।।
तर्ज – सावन का महीना।
नवरातों का ये,
पर्व है आया,
बच्चों ने मां को अपने,
घर है बुलाया,
देर करो ना मैया,
है आंखें बेकरार,
स्वागत में खड़े है,
मां तेरा इंतजार।।
स्वागत में तेरे हमने,
फूल है बिछाए,
चुनरी ले आए मैया,
दीप है जलाए,
आके भवानी मैया,
देना दर्शन साकार,
स्वागत में खड़े है,
मां तेरा इंतजार।।
करना सभी की मैया,
पूरी मन की कामना,
‘शेखर’ के मन में तेरे,
दर्शन की भावना,
वंदन है चरणों में,
यही विनती है बारंबार,
स्वागत में खड़े है,
मां तेरा इंतजार।।
आओ भवानी मैया,
अपने भक्तों के द्वार,
स्वागत में खड़े है,
मां तेरा इंतजार।।
Singer – Smrati Mourya
Lyrics – Shekhar Mourya
Music Video – Bhajan Diary YT








