आजा आकर साँवरे,
पतवार चला दे,
आजा आकर सांवरे,
पतवार चला दे
डूब रही है नैया मेरी,
डूब रही है नैया मेरी,
पार लगा दे,
आजा आकर सांवरे,
पतवार चला दे,
सांवरे आ भी जा,
सांवरे आ भी जा।।
थाम लिया जो दामन,
बाबा तूने मेरा,
जीवन की इस शाम का,
पल में होगा सवेरा,
रैन अँधेरी आकर बाबा,
रैन अँधेरी आकर बाबा,
राह दिखा दे,
आजा आकर सांवरे,
पतवार चला दे।।
साथ मेरे रहते हो तुम,
विश्वास दिला दो,
किरपा कर दो ऐसी,
हर संताप मिटा दो,
घबराता क्यूँ दिल ये मेरा,
घबराता क्यूँ दिल ये मेरा,
धीर बंधा दे,
आजा आकर सांवरे,
पतवार चला दे।।
आस का बंधन जग से,
मैंने तोड़ लिया है,
दुनिया का हर रिश्ता,
तुमसे जोड़ लिया है,
आकर अब तो ‘अनुज; का बाबा,
आकर अब तो ‘अनुज; का बाबा,
साथ निभा दे
आजा आकर सांवरे,
पतवार चला दे।।
आजा आकर साँवरे,
पतवार चला दे,
आजा आकर सांवरे,
पतवार चला दे
डूब रही है नैया मेरी,
डूब रही है नैया मेरी,
पार लगा दे,
आजा आकर सांवरे,
पतवार चला दे,
सांवरे आ भी जा,
सांवरे आ भी जा।।
🎤 गायक / Singer – Rajni Ji Rajasthani
✍️ लेखक / Lyrics – Anuj Jain
☎️ संपर्क / Contact – 8585938445








