हम तो आए शरण में तुम्हारी,
लाज रखना भवानी हमारी,
लाज रखना भवानीं हमारीं।।
तुम तो अष्टभुजा मैया कल्याणी,
और सिंह की सवारी बड़ी प्यारी,
तुम तो अष्टभुजा मैया कल्याणी,
और सिंह की सवारी बड़ी प्यारी,
दीन दुखियों की पालनहारी,
लाज रखना भवानीं हमारीं।।
लाल चुनरी मां तुमको सुहावे,
मांग सिंदूर मां तुमको भावे,
लाल चुनरी मां तुमको सुहावे,
मांग सिंदूर मां तुमको भावे,
सोलह श्रृंगार लेकर है आए,
लाज रखना भवानीं हमारीं।।
भोले शंकर की मैया पटरानी,
तीनों लोकों में महिमा निराली,
भोले शंकर की मैया पटरानी,
तीनों लोकों में महिमा निराली,
ब्रह्मा विष्णु भी मां तुमको ध्याए,
लाज रखना भवानीं हमारीं।।
हर लो विपदा ओ मैया हमारी,
भर दो खुशियों से झोली हमारी,
हर लो विपदा ओ मैया हमारी,
भर दो खुशियों से झोली हमारी,
तेरे चरणों में दुनिया हमारी,
लाज रखना भवानीं हमारीं।।
हम तो आए शरण में तुम्हारी,
लाज रखना भवानी हमारी,
लाज रखना भवानीं हमारीं।।
🎤 Singer – Shekhar Mourya
✍️ Lyrics – Shekhar Mourya








