जन्मे है लड्डू गोपाल,
नंद जी के अंगना में,
बाजे बधाई आज,
नंद जी के अंगना में।।
फूलों से सज गई,
गोकुल की गलियां,
दर्शन को उमड़ी,
ब्रज की सखियां,
फूल बरसाए आज,
नंद जी के अंगना में।।
बाजे है ढोलक,
चंग मजीरा,
गूंजे है जय,
जयकार कन्हैया,
सब धूम मचाए आज,
नंद जी के अंगना में।।
माखन मिश्री का,
केक कटेगा,
सारे ब्रज,
मंडल में बटेगा,
बटेगी मिठाई आज,
नंद जी के अंगना में।।
कैसा है सुंदर,
रूप सलोना,
मतवाला है,
नंदू का छोना,
नजरें उतारो आज,
नंद जी के अंगना में।bd।
देवी और देवता,
स्वर्ग से आए,
देख छवि को,
बलिहारी जाए,
मंगल गाए आज,
नंद जी के अंगना में।।
जन्मे है लड्डू गोपाल,
नंद जी के अंगना में,
बाजे बधाई आज,
नंद जी के अंगना में।।
देखें – 100+ जन्माष्टमी भजन लिस्ट।
🎤 गायक / Singer – Smrati Mourya
✍️ लेखक / Lyrics – Shekhar Mourya








