कन्हैया अब तो आ जाओ,
तुम्हारी याद आती है,
तुम्हारी याद आती है,
हमें पल पल सताती है,
ओ मोहन अब तो आ जाओं,
तुम्हारी याद आती है,
कन्हैया अब तो आ जाओं,
तुम्हारी याद आती है।।
कभी मथुरा में रहते हो,
कभी गोकुल में रहते हो,
मेरे हृदय में बस जाओं,
तुम्हारी याद आती है,
कन्हैया अब तो आ जाओं,
तुम्हारी याद आती है।।
कभी गव्वों में रहते हो,
कभी ग्वालों में रहते हो,
प्रभु भक्तों में बस जाओं,
तुम्हारी याद आती है,
कन्हैया अब तो आ जाओं,
तुम्हारी याद आती है।।
कभी मंदिर में रहते हो,
कभी पर्दे में रहते हो,
कभी माला में बस जाओं,
तुम्हारी याद आती है,
कन्हैया अब तो आ जाओं,
तुम्हारी याद आती है।।
पड़ी मजधार में नैया,
खिवैया कोई ना मेरा,
खिवैया आप बन जाओं,
तुम्हारी याद आती है,
कन्हैया अब तो आ जाओं,
तुम्हारी याद आती है।।
कन्हैया अब तो आ जाओ,
तुम्हारी याद आती है,
तुम्हारी याद आती है,
हमें पल पल सताती है,
ओ मोहन अब तो आ जाओं,
तुम्हारी याद आती है,
कन्हैया अब तो आ जाओं,
तुम्हारी याद आती है।।
🎤 गायक / Singer – Smrati Mourya
✍️ लेखक / Lyrics – Traditional








