भोला भी दीवाना है,
श्री बांके बिहारी का।
दोहा – शिव के मन में श्याम है,
श्याम के मन भोलेनाथ,
दोनों के नाम अनंत है,
दोनों जग के नाथ।
सारे जग में हुक्म चले,
भोले भंडारी का,
भोला भी दीवाना है,
श्री बांके बिहारी का।।
तर्ज – वृन्दावन में हुकुम चले।
एक कैलाश में बैठे,
एक वृंदावन में रहते,
एक है भस्म रमाते,
एक पीतांबर पहने,
डंका चारों ओर बजे,
भोले गिरधारी का,
भोला भी दिवाना हैं,
श्री बांके बिहारी का।।
एक डमरू बजाते है,
एक मुरली बजाते है,
एक भक्तों के दुख हरते,
एक भव पार लगाते है,
दोनों के दर पे मिटता,
दुखड़ा लाचारी का,
भोला भी दिवाना हैं,
श्री बांके बिहारी का।।
जब कभी प्रेम की बंसी,
मधुर मोहन बजाते है,
छोड़कर ध्यान को भोले,
दर्श करने को आते है,
मन ही मन में जपते है,
जप कृष्ण मुरारी का,
भोला भी दिवाना हैं,
श्री बांके बिहारी का।।
एक गौरा के प्यारे है,
एक राधा के प्यारे है,
एक महादेव कहाते है,
एक भक्तों के सहारे है,
बड़ा गजब का रुतबा है,
दोनों सरकारों का,
भोला भी दिवाना हैं,
श्री बांके बिहारी का।।
जोगी का भेष धरकर के,
नंद के द्वार खड़े है,
कान्हा के दर्शन खातिर,
मन में अरमां जगे है,
मात यशोदा से बोले,
दे दर्श मुरारी का,
भोला भी दिवाना हैं,
श्री बांके बिहारी का।।
सारे जग में हुक्म चले,
भोले भंडारी का,
भोला भी दिवाना है,
श्री बांके बिहारी का।।
🎤 Singer – Shekhar Mourya
✍️ Lyrics – Shekhar Mourya
ऐसे सर्वश्रेष्ठ भजनों को सबसे पहले देखने के लिए,
भजन डायरी यूट्यूब चैनल को जरूर सब्सक्राइब करे।








