सुना दे हमें मुरली,
तू मुरली वाले,
मधुर तान उसकी,
हमे भी सुना दे,
सुना दें हमे मुरली,
तू मुरली वाले।।
तेरी भोली सूरत पे,
दिल हार बैठी,
तेरी प्यारी चितवन पे,
दिल वार बैठी,
कहाँ तू छुपा है,
हमे भी तो बता दे,
सुना दें हमे मुरली,
तू मुरली वाले।bd।
मेरे मन के मंदिर में,
बस तुम ही तुम हो,
सांसों की सरगम में,
बस तुम ही तुम हो,
मेरी सुनी दुनिया को,
आकर सजा दे,
सुना दें हमे मुरली,
तू मुरली वाले।bd।
मन में लगन है,
तेरा दर्श पाऊं,
बंसी पे झूमूं,
तेरे गीत गाऊं,
मुझे अपनी गलियों का,
रस्ता बता दे,
सुना दें हमे मुरली,
तू मुरली वाले।bd।
सुना दे हमें मुरली,
तू मुरली वाले,
मधुर तान उसकी,
हमे भी सुना दे,
सुना दें हमे मुरली,
तू मुरली वाले।।
ये भी देखें – काली काली अलकों के।
🎤 Singer – Smrati Mourya
✍️ Lyrics – Shekhar Mourya








