आज गोकुल की गलियों में,
नाचे योगी मतवाला,
अलख निरंजन खड़ा पुकारे,
देखूं यशोदा का लाला,
अलख निरंजन खड़ा पुकारे,
देखूं यशोदा का लाला,
ओम नमः शिवाय,
हरि ओम नमः शिवाय।।
शैली श्रृंगी में लिए हाथ में,
और डमरू त्रिशूल लिए,
और डमरू त्रिशूल लिए,
छमक छमाछम नाचे योगी,
दर्शन की मन चाह लिए,
दर्शन की मन चाह लिए,
पग में घुंघरू छम छम बाजे,
पग में घुंघरू छम छम बाजे,
कर में जपते है माला,
अलख निरंजन खड़ा पुकारे,
देखूं यशोदा का लाला,
अलख निरंजन खड़ा पुकारे,
देखूं यशोदा का लाला,
ओम नमः शिवाय,
हरि ओम नमः शिवाय।।
अंग भभूति रमाए योगी,
बाघम्बर तन पे सोहे,
बाघम्बर तन पे सोहे,
जटाजूट में गंग विराजे,
भक्त जनों के मन मोहे,
भक्त जनों के मन मोहे,
मस्तक पर है चंद्र विराजे,
मस्तक पर है चंद्र विराजे,
गले में सर्पों की माला,
अलख निरंजन खड़ा पुकारे,
देखूं यशोदा का लाला,
अलख निरंजन खड़ा पुकारे,
देखूं यशोदा का लाला,
ओम नमः शिवाय,
हरि ओम नमः शिवाय।।
नंद द्वार पे खड़ा पुकारे,
योगी बोलत मधुवाणी,
योगी बोलत मधुवाणी,
अपने लाल को दिखा दे मैया,
योगी ने मन में ठानी,
योगी ने मन में ठानी,
लाख मनाओ अब ना मानू,
लाख मनाओ अब ना मानू,
देखूंगा तेरा लाला,
अलख निरंजन खड़ा पुकारे,
देखूं यशोदा का लाला,
अलख निरंजन खड़ा पुकारे,
देखूं यशोदा का लाला,
ओम नमः शिवाय,
हरि ओम नमः शिवाय।।
मात यशोदा द्वार पे आई,
अपने लाल को गोद लिए,
अपने लाल को गोद लिए,
अतिविभोर हो शिव योगी ने,
बाल रूप के दर्श किए,
बाल रूप के दर्श किए,
चले है सुमिरत श्याम नाम को,
चले है सुमिरत श्याम नाम को,
कैलाशी काशी वाला,
अलख निरंजन खड़ा पुकारे,
देखूं यशोदा का लाला,
अलख निरंजन खड़ा पुकारे,
देखूं यशोदा का लाला,
ओम नमः शिवाय,
हरि ओम नमः शिवाय।।
आज गोकुल की गलियों में,
नाचे योगी मतवाला,
अलख निरंजन खड़ा पुकारे,
देखूं यशोदा का लाला,
अलख निरंजन खड़ा पुकारे,
देखूं यशोदा का लाला,
ओम नमः शिवाय,
हरि ओम नमः शिवाय।।
ये भी देखे – नगर में जोगी आया।
🎤 गायक / Singer – Shekhar Mourya
✍️ लेखक / Lyrics – Rakesh Ji Dhama








