हे जगन्नाथ हम पे कृपा कीजिए,
अपने चरणों में हमको जगह दीजिए,
अपने चरणों में हमको जगह दीजिए।।
मैं तो जन्मों से तेरा दीवाना प्रभु,
तेरी कृपा से मैं अनजाना प्रभु,
तेरी कृपा से मैं अनजाना प्रभु।।
मेरी मुश्किल का हल हो जाए प्रभु,
मेरा जीवन सफल हो जाए प्रभु,
मेरा जीवन सफल हो जाए प्रभु।।
तेरी कृपा जगन्नाथ हो जाएगी,
ज़िन्दगी मेरी भगवन संवर जाएगी,
ज़िन्दगी मेरी भगवन संवर जाएगी।।
मेरी अर्जी जगन्नाथ सुन लीजिए,
अपने हाथों मेरा भाग्य बुन दीजिए,
ज़िन्दगी मेरी भगवन संवर जाएगी।।
हे जगन्नाथ हम पे कृपा कीजिए,
अपने चरणों में हमको जगह दीजिए,
अपने चरणों में हमको जगह दीजिए।।
Singer – Yashika Mishra
Lyrics – Sukhjeet Singh Toni








