अपना बना लो,
मुझे श्याम प्यारे,
लगा दो किनारे नैया,
बनके सहारे।।
तर्ज – सागर किनारे।
ऐसी कृपा हो तेरी,
मुझपे मुरारी,
तू ही दिखे बस मुझको,
नहीं दुनियादारी,
गाऊ भजन मैं तेरे,
सांझ सकारे,
अपना बना लों,
मुझे श्याम प्यारे,
लगा दो किनारे नैया,
बनके सहारे।।
चौखट तुम्हारी,
मंज़िल हमारी,
जब प्राण निकले,
दिखे गिरधारी,
दर्शन को प्यासे,
नयन हमारे,
अपना बना लों,
मुझे श्याम प्यारे,
लगा दो किनारे नैया,
बनके सहारे।।
मैं खो गया हूं,
जग में उलझकर,
लख चौरासी,
भटक भटक कर,
तेरे बिना “जीतू”,
कौन उबारे,
अपना बना लों,
मुझे श्याम प्यारे,
लगा दो किनारे नैया,
बनके सहारे।।
अपना बना लो,
मुझे श्याम प्यारे,
लगा दो किनारे नैया,
बनके सहारे।।
Singer & Lyrics – Jayant Sarda (Jitu)








