तकदीर हमारी खुल जाए,
लहरा दे बाबा मोरछड़ी,
लहरा दें बाबा मोरछडी,
मेरे श्याम सलोने श्यामधणी,
जीवन की बगिया खिल जाए,
लहरा दें बाबा मोरछडी।।
हारे का साथ निभाता तू,
भटकों को राह दिखाता तू,
मंजिल हमको भी मिल जाए,
लहरा दें बाबा मोरछडी,
तकदीर हमारी खुल जाए,
लहरा दें बाबा मोरछडी।।
तेरी मोरछड़ी अलबेली है,
जग में ये छड़ी अकेली है,
बिन मांगे सबकुछ मिल जाए,
लहरा दें बाबा मोरछडी,
तकदीर हमारी खुल जाए,
लहरा दें बाबा मोरछडी।।
जब मोरछड़ी लहराती है,
खुशियों का सवेरा लाती है,
संकट की रैना ढल जाए,
लहरा दें बाबा मोरछडी,
तकदीर हमारी खुल जाए,
लहरा दें बाबा मोरछडी।।
तेरी मोरछड़ी में जादू है,
इसमें भक्ति की खुशबू है,
‘राजू’ का भाग्य बदल जाए,
लहरा दें बाबा मोरछडी,
तकदीर हमारी खुल जाए,
लहरा दें बाबा मोरछडी।।
तकदीर हमारी खुल जाए,
लहरा दे बाबा मोरछड़ी,
लहरा दें बाबा मोरछडी,
मेरे श्याम सलोने श्यामधणी,
जीवन की बगिया खिल जाए,
लहरा दें बाबा मोरछडी।।
Singer – Raju Mehra Ji








