खयालों में आकर जो तुम मुस्कुराए,
कृपा है तुम्हारी जो तुम श्याम आए।।
मैं कैसे बताऊं जो पल था सुनहरा,
बयां कर ना पाऊं वो एहसास तेरा,
दरश जो कराया मेरे बिन बुलाए ,
कृपा है तुम्हारी जो तुम श्याम आए।।
खबर कुछ लगी ना किधर से तु आया,
भरोसा दिलाकर गले से लगाया,
वो लम्हा ना भूलूं मैं भूले भुलाए ,
कृपा है तुम्हारी जो तुम श्याम आए।।
वो सौगात तेरी वो यादें सुहानी,
करे विनती “नेहा” ना हो ये पुरानी,
वो सौगात तेरी वो यादें सुहानी,
करे विनती “प्रीतू” ना हो ये पुरानी,
संजोकर रखूंगा सीने लगाए
कृपा है तुम्हारी जो तुम श्याम आए।।
खयालों में आकर जो तुम मुस्कुराए,
कृपा है तुम्हारी जो तुम श्याम आए।।
Singer / Upload – Prateek Mishra
9389220702








