सुन्दर है नाम राम का,
सुमिरन तो कीजिए,
संतन के संग में बैठ के,
हरि नाम लीजिए,
संतन के संग में बैठ के,
हरि नाम लीजिए।।
तर्ज – दिल चीज क्या है।
आना नहीं है बार बार,
इस जग के बीच में,
आना नहीं है बार बार,
इस जग के बीच में,
रिश्ता तो मेरे राम से,
अब जोड़ लीजिए,
सुंदर है नाम राम का,
सुमिरन तो कीजिए।।
भूला रहे भगवान को,
पछताना पड़ेगा,
भूला रहे भगवान को,
पछताना पड़ेगा,
बस एक बार मेरा कहा,
मान लीजिए,
सुंदर है नाम राम का,
सुमिरन तो कीजिए।।
मिलता है बड़े भाग्य से,
सत्संग हरि कथा,
मिलता है बड़े भाग्य से,
सत्संग हरि कथा,
गुरुदेव के चरणों में,
अनुराग कीजिए,
सुंदर है नाम राम का,
सुमिरन तो कीजिए।।
सुन्दर है नाम राम का,
सुमिरन तो कीजिए,
संतन के संग में बैठ के,
हरि नाम लीजिए,
संतन के संग में बैठ के,
हरि नाम लीजिए।।
Vocal – Shivangi
Tabla – Priyadarshini








