तेरा दर ओ मेरे बाबा,
मेरा घर है,
तुझे ही देखना चाहे,
ये नजर है।।
तर्ज – मुझे हक़ है।
तेरी कृपा से ही चले,
ये जिंदगी मेरी तो,
तुमसे शुरू तुम्ही पे खतम,
है हर खुशी मेरी तो,
इतनी ही अरज मेरी,
इतना ही कहना,
तू कहीं छोड़ ना जाए,
यही डर है,
तेरा दर ओं मेरे बाबा,
मेरा घर है,
तुझे ही देखना चाहे,
ये नजर है।।
सोचता हूँ मैं कभी,
के बिन तेरे मैं क्या हूँ,
तेरी ही दया को पा के,
मैं प्रभु खड़ा हूँ,
सांस तू तू धड़कने,
जान तू मेरी,
‘गोलू’ तो तुझपे ही बाबा,
निर्भर है,
तेरा दर ओं मेरे बाबा,
मेरा घर है,
तुझे ही देखना चाहे,
ये नजर है।।
तेरा दर ओ मेरे बाबा,
मेरा घर है,
तुझे ही देखना चाहे,
ये नजर है।।
Singer – Abhishek Nama
Lyricist – Nitesh Sharma ‘Golu’








