मेरी टोकरी में छोटो सो लाल,
यमुना मैया धीरे बहो,
धीरे बहो री मैया धीरे बहो,
धीरे बहो री मैया धीरे बहो,
मेरी टोकरी में मदन गोपाल,
यमुना मैया धीरे बहो,
मेरी टोकरी मे छोटों सो लाल,
यमुना मैया धीरे बहो।।
आधी रात को जन्में गोपाला,
देखो खुल गए जेल के ताला,
सिर पे लेकर चले है नंदलाल,
यमुना मैया धीरे बहो,
मेरी टोकरी मे छोटों सो लाल,
यमुना मैया धीरे बहो।bd।
बादल गरजे बिजली चमके,
देख देख मन मेरो धड़के,
कहीं भीज न जाए गोपाल,
यमुना मैया धीरे बहो,
मेरी टोकरी मे छोटों सो लाल,
यमुना मैया धीरे बहो।bd।
ना ही नैया ना ही खिवैया,
कैसे पार कराऊं कन्हैया,
अब तेरे भरोसे मेरा लाल,
यमुना मैया धीरे बहो,
मेरी टोकरी मे छोटों सो लाल,
यमुना मैया धीरे बहो।bd।
सिर पर शेष ने फन फैलाया,
कान्हा को बरखा से बचाया,
चारों ओर दिखे अंधकार,
यमुना मैया धीरे बहो,
मेरी टोकरी मे छोटों सो लाल,
यमुना मैया धीरे बहो।bd।
देख कन्हैया हुई मतवाली,
यमुना की लहरें दीवानी,
छुके चरणों को हुई निहाल,
यमुना मैया धीरे बहो,
मेरी टोकरी मे छोटों सो लाल,
यमुना मैया धीरे बहो।bd।
यमुना पार है गोकुल प्यारा,
जहां मिले कान्हा को सहारा,
खेले यशोदा की गोदी में लाल,
यमुना मैया धीरे बहो,
मेरी टोकरी मे छोटों सो लाल,
यमुना मैया धीरे बहो।bd।
नंद भवन में दीप जले हैं,
सुनके खबर सब झूम उठे हैं,
आया नंद का बाल गोपाल,
आया ‘शेखर’ का पालनहार,
यमुना मैया धीरे बहो,
मेरी टोकरी मे छोटों सो लाल,
यमुना मैया धीरे बहो।bd।
मेरी टोकरी में छोटो सो लाल,
यमुना मैया धीरे बहो,
धीरे बहो री मैया धीरे बहो,
धीरे बहो री मैया धीरे बहो,
मेरी टोकरी में मदन गोपाल,
यमुना मैया धीरे बहो,
मेरी टोकरी मे छोटों सो लाल,
यमुना मैया धीरे बहो।।
🎤 Singer – Shekhar Mourya
✍️ Lyrics – Shekhar Mourya
🎼 Music & Mix – Bhajan Diary YT Team








