मेरी बाँह पकड़ लो श्यामा,
मुझे अपना बना लो श्यामा,
हाँ ऊंचो तेरो बरसाना,
मेरे बस में नहीं है आना,
मेरी बांह पकड लो श्यामा,
मुझे अपना बना लो श्यामा।bd।
जो तीन लोक के स्वामी,
वो तो करते तेरी गुलामी,
हमें उनसे भी मिलवाना,
हमें उनसे भी मिलवाना,
मेरी बांह पकड लो श्यामा,
मुझे अपना बना लो श्यामा।bd।
करुणामई नाम तुम्हारा,
हमको तो तेरा सहारा,
करुणा बरसा दो श्यामा,
करुणा बरसा दो श्यामा,
मेरी बांह पकड लो श्यामा,
मुझे अपना बना लो श्यामा।bd।
मैं तो जन्म जन्म से भटकी,
मेरी नाव भवर में अटकी,
अब दर दर ना भटकाना,
अब दर दर ना भटकाना,
मेरी बांह पकड लो श्यामा,
मुझे अपना बना लो श्यामा।bd।
मेरी डगमग डोले नैया,
राधे बन जाओ मेरी खिवैया,
मेरी नैया पार लगाना,
मेरी नैया पार लगाना,
मेरी बांह पकड लो श्यामा,
मुझे अपना बना लो श्यामा।bd।
मेरी बाँह पकड़ लो श्यामा,
मुझे अपना बना लो श्यामा,
हाँ ऊंचो तेरो बरसाना,
मेरे बस में नहीं है आना,
मेरी बांह पकड लो श्यामा,
मुझे अपना बना लो श्यामा।bd।
Singer – Abhishek Tiwari








