मेरे साथ है खाटू वाला,
मेरी बिगड़ी बनाने वाला,
हारे को जिताने वाला,
मेरा यार है,
रोते को हंसाने वाला,
मेरा श्याम है।।
दुनिया ने मुझको ठुकराया,
बाबा ने मुझको अपनाया,
मोरछड़ी वाले बाबा ने,
मेरा पल पल साथ निभाया,
गिरते को उठाने वाला,
मेरा श्याम है,
रोते को हंसाने वाला,
मेरा श्याम है।।
सेठों का ये सेठ है दाता,
तीन बाण धारी,
आएगा ये शीश का दानी,
करके लीले सवारी,
श्याम धनी का मुझ पर,
बड़ा एहसान है,
रोते को हंसाने वाला,
मेरा श्याम है।।
जब से बाह पकड़ ली तूने,
हो गया मैं खुशहाल,
किरपा की मेरे श्याम ने मुझ पर,
हो गया मालोमाल,
R.K शिवम करे,
गुणगान है,
रोते को हंसाने वाला,
मेरा श्याम है।।
मेरे साथ है खाटू वाला,
मेरी बिगड़ी बनाने वाला,
हारे को जिताने वाला,
मेरा यार है,
रोते को हंसाने वाला,
मेरा श्याम है।।
Singer – Shivam Rajput
9814320506








