कलयुग में श्री श्याम का,
अवतार हो गया,
खाटू नरेश मुझको,
तुमसे प्यार हो गया।।
जो भी हृदय से श्याम का,
गुणगान करेगा,
बाबा की कृपा से बड़ा,
नाम करेगा,
बाबा को अपना भक्त,
प्यारा हो गया,
खाटू नरेश मुझको,
तुमसे प्यार हो गया।।
आया हूं तेरे दर पे,
दीदार करुंगा,
जी भर के श्याम बाबा की,
सेवा करुंगा,
खाटू नरेश अब तो मेरा,
यार हो गया,
खाटू नरेश मुझको,
तुमसे प्यार हो गया।।
आया है याद मुझको,
पहली बार की कथा,
लेके गया था जब मैं,
अपने घर की व्यथा,
उस दीन से मुझे बाबा,
का साथ मिल गया,
खाटू नरेश मुझको,
तुमसे प्यार हो गया।।
कलयुग में श्री श्याम का,
अवतार हो गया,
खाटू नरेश मुझको,
तुमसे प्यार हो गया।।
गायक – आयुष अग्रवाल।
9354511141








