हम तो आए शरण में तुम्हारी,
लाज रखना गजानन हमारी,
ओ लाज रखना गजानन हमारी।।
तुम तो एकदंत चार भुजा धारी,
और लंबोदर सुंड बड़ी भारी,
तुम तो एकदंत चार भुजा धारी,
और लंबोदर सुंड बड़ी भारी,
ज्ञान बुद्धि के,
ज्ञान बुद्धि के दाता बड़े स्वामी,
ज्ञान बुद्धि के दाता बड़े स्वामी,
लाज रखना गजानन हमारी,
हम तो आये शरण मे तुम्हारी,
लाज रखना गजानन हमारी।।
शिव शंकर के राज दुलारे,
गौरा मैया की आंखों के तारे,
शिव शंकर के राज दुलारे,
गौरा मैया की आंखों के तारे,
रिद्धि सिद्धि के,
रिद्धि सिद्धि के दाता बड़े ज्ञानी,
रिद्धि सिद्धि के दाता बड़े ज्ञानी,
लाज रखना गजानन हमारी,
हम तो आये शरण मे तुम्हारी,
लाज रखना गजानन हमारी।।
मेवा पकवान तुमको ना भावे,
दूध मिश्री ना तुमको सुहावे,
मेवा पकवान तुमको ना भावे,
दूध मिश्री ना तुमको सुहावे,
लड्डू मोदक पे,
लड्डू मोदक पे आप बलिहारी,
लड्डू मोदक पे आप बलिहारी,
लाज रखना गजानन हमारी,
हम तो आये शरण मे तुम्हारी,
लाज रखना गजानन हमारी।।
हम तो आए शरण में तुम्हारी,
लाज रखना गजानन हमारी,
ओ लाज रखना गजानन हमारी।।
🎤 Singer – Shekhar Mourya








