दुनिया में गर कहीं,
हारों की कदर है,
सांवरे का दर है वो,
सांवरे का दर है।bd।
तर्ज – तेरे प्यार का आसरा।
जीतते के साथी,
है दुनिया वाले,
अच्छे समय में किसी को,
कोई भी निभा ले,
गिरते को केवल,
श्याम ही संभाले,
किस्मत का लेखा बदले,
जहां में किधर है,
सांवरे का दर है वो,
सांवरे का दर है।bd।
लाखों में हारे को,
पहचान लेता,
किसी ना किसी तरह दर,
बुला ही ये लेता,
बिन बोले बिगड़ी,
बना ही ये देता,
प्रेम बिना स्वार्थ के,
मिलता किधर है,
सांवरे का दर है वो,
सांवरे का दर है।bd।
हार गया है तो,
खुशियां मना तू,
आज से अभी से,
श्याम का हुआ तू,
‘कमल’ श्याम जो कर सकता,
ना जानता तू,
हारे हुए को मिलता,
सहारा किधर है,
सांवरे का दर है वो,
सांवरे का दर है।bd।
दुनिया में गर कहीं,
हारों की कदर है,
सांवरे का दर है वो,
सांवरे का दर है।bd।
Singer – Shri Sanjay Mittal Ji








