कठिन डगर हो या गम सताये,
मेरा भरोसा ना डगमगाये,
मुझे डराएगी क्या ये लहरें,
मेरी तो नैया तू ही चलाये।।
तर्ज – हमारी दौलत है खाटूवाला।
ज़माने भर के सहे है ताने,
लगे है अपने भी आज़माने,
तेरी दया का है आसरा अब,
कोई ना मुझको रुलाने पाये।।
पकड़ लिया है जो हाथ तुमने,
तो फिर ये चिंता सताए कैसे,
तुम्हारे चरणों में है ठिकाना,
मुझे भंवर अब डुबा ना पाये।।
मेरी तो पूँजी हो श्याम तुम ही,
अनुज की सुबह हो शाम तुम ही,
बसाया दिल में है रूप तेरा,
कहाँ से मन में फिकर समाये।।
कठिन डगर हो या गम सताये,
मेरा भरोसा ना डगमगाये,
मुझे डराएगी क्या ये लहरें,
मेरी तो नैया तू ही चलाये।।
Singer – Keshav Garg
Lyrics – Anuj jain
8585938445








