अब ना चराऊं तेरी गैया,
यशोदा मैया मथुरा मैं जाऊं।।
घास सूख गई तेरे मधुबन की,
पतझड़ हो गई छैया कदम की,
सूखे हैं ताल तलैयां,
यशोदा मैया मथुरा मैं जाऊं,
अब ना चराऊँ तेरी गैया,
यशोदा मैया मथुरा मैं जाऊं।।
ब्रज की गोपी मोहे सतावे,
घर ले जाईके नाच नचावे,
नाचू मैं ता ता थैया,
यशोदा मैया मथुरा मैं जाऊं,
अब ना चराऊँ तेरी गैया,
यशोदा मैया मथुरा मैं जाऊं।।
तू भी यापे लाड लड़ावे,
कनवा कहके मोहे बुलावे,
यूं बलदाऊं भैया,
यशोदा मैया मथुरा मैं जाऊं,
अब ना चराऊँ तेरी गैया,
यशोदा मैया मथुरा मैं जाऊं।।
माखन चोरी को दोष लगावे,
सारी ग्वालन मोहे बुलावे,
बांधत मेरी कलैया,
यशोदा मैया मथुरा मैं जाऊं,
अब ना चराऊँ तेरी गैया,
यशोदा मैया मथुरा मैं जाऊं।।
ब्रह्मादिक जाको पार ना पावे,
‘रामकिशन’ मैया को रिझावे,
नटखट कृष्ण कन्हैया,
यशोदा मैया मथुरा मैं जाऊं,
अब ना चराऊँ तेरी गैया,
यशोदा मैया मथुरा मैं जाऊं।।
अब ना चराऊं तेरी गैया,
यशोदा मैया मथुरा मैं जाऊं।।
🎤 गायक / Singer – Shekhar Mourya
✍️ लेखक / Lyrics – Rakesh Ji Dhama








