कांवड़ उठा के,
जयकारा लगाके।
दोहा – सावन आया,
करलो सब तैयारी,
काँधे पर उठा के कांवड़,
छोड़ दो चिंता सारी,
हर हर बम बम कहते जाना,
आने जाने वालों से,
चली है भगतों की टोली,
कह दो ये मतवालों से।
कांवड़ उठा के,
जयकारा लगाके,
बोल बम बम बम,
शिव जी चलेंगे,
तेरे साथ हरदम,
मेरे भोले चलेंगे,
तेरे साथ हरदम।।
रुकना नहीं है बस,
चलते ही जाएँगे,
भोले के दर्शन पाके,
सब सुख पायेंगे,
उनकी शरण में जाके,
शीश झुकायेंगे,
फिर उनसे मिलके अपना,
हाले दिल सुनायेंगे,
शिव पे चढ़ाके जल,
होके मगन,
बोल बम बम बम।
शिव जी चलेंगे,
तेरे साथ हरदम,
मेरे भोले चलेंगे,
तेरे साथ हरदम।।
भोले की कृपा से देखो,
ये दिन आया है,
करुणा ये करके हमको,
दर पे बुलाया है,
सोया नसीब भोले,
मेरा जगाया है,
कैसे बताएं सबको,
क्या सुख पाया है,
फूल चढ़ाके माथे,
तिलक लगाके,
बोल बम बम बम।
शिव जी चलेंगे,
तेरे साथ हरदम,
मेरे भोले चलेंगे,
तेरे साथ हरदम।।
कुछ भी नहीं है जग में,
बस शिव की माया है,
मुझमें और तुझमें केवल,
शिव ही समाया है,
राम और रावण ने भी,
शिव को मनाया है,
शिव की दया से ‘लक्खा’,
महिमा ये गाया है,
मन में रहे ये सदा तेरे चरण,
बोल बम बम बम।
शिव जी चलेंगे,
तेरे साथ हरदम,
मेरे भोले चलेंगे,
तेरे साथ हरदम।।
कांवड उठा के,
जयकारा लगाके,
बोल बम बम बम,
शिव जी चलेंगे,
तेरे साथ हरदम,
मेरे भोले चलेंगे,
तेरे साथ हरदम।।
Singer – Lakhbir Singh Lakkha Ji
Lyrics – Chandra Prakash








