ओ खाटू के राजा,
तेरा प्यार सहारा है,
मिलता है रोज़ हमें,
उपकार तुम्हारा है।।
तर्ज – ऐ मेरे दिले नादाँ।
दुनिया के दिखावे में,
दौलत की अमीरी है,
दिल के हर कोनों में,
दिल की ही फ़क़ीरी है,
दिलदार हो तुम बाबा,
कितनों को सँवारा है,
ओ खाटू के राजा,
तेरा प्यार सहारा हैं।।
तस्वीर तुम्हारी श्याम,
जबसे घर में आई,
रूठी जो लकीरे थी,
पल भर में मुस्काई,
किस्मत भी वो करती है,
जो तेरा इशारा है,
ओ खाटू के राजा,
तेरा प्यार सहारा हैं।।
दिल की ये तम्मना है,
छूटे ना साथ तेरा,
मुझसे तो कई तेरे,
तुझसा ना कोई मेरा,
चरणों में रखना मुझे,
‘कपिल’ दास तुम्हारा है,
ओ खाटू के राजा,
तेरा प्यार सहारा हैं।।
ओ खाटू के राजा,
तेरा प्यार सहारा है,
मिलता है रोज़ हमें,
उपकार तुम्हारा है।।
Singer – Shubham Sharma
Lyrics – Kapil Sharma








