लाडली किशोरी जू स्वामिनी हमारी,
कर दो कृपा हे बरसाने वारी,
शरण में आया मैं तो तिहारी,
कर दो कृपा हे बरसाने वारी।bd।
आस तुम्हारी भरोसा तुम्हारा,
तुम बिन दुनिया में ना कोई सहारा,
कर दो हमें भी अब दासी तिहारी,
कर दो कृपा हे बरसाने वारी।bd।
जीवन नैया डगमग डोले,
श्यामा जू मोसे क्यों ना बोले,
तड़पाओ ना ऐसे ब्रज ठाकुरानी,
कर दो कृपा हे बरसाने वारी।bd।
श्यामा प्यारी कुंज बिहारी,
छूटे ना मेरी नाम खुमारी,
‘अभिषेक’ तो है तेरी दासी पुरानी,
कर दो कृपा हे बरसाने वारी।bd।
लाडली किशोरी जू स्वामिनी हमारी,
कर दो कृपा हे बरसाने वारी,
शरण में आया मैं तो तिहारी,
कर दो कृपा हे बरसाने वारी।bd।
गायक – अभिषेक तिवारी जी।








