जीवन है तेरा दिया,
तेरा ही हो जाए,
तन मन धन सब है तेरा,
तेरा ही हो जाए।।
तर्ज – ऐ मेरे दिलें नादाँ।
ये तन मेरा मैला है,
मन भी मेरा मैला है,
अंधियारा दिखे चहुँ ओर,
माया का अंधेरा है,
निज ज्योति जला दो तुम,
अंधियारा मिट जाए,
जीवन हैं तेरा दिया,
तेरा ही हो जाए।।
ये जग है तेरा प्रभु,
मेरा ना हो पाये,
जपता ही रहूँ तुझको,
मय तुझमे खो जाये,
माया से निकल जाऊं,
ऐसी किरपा हो जाए,
जीवन हैं तेरा दिया,
तेरा ही हो जाए।।
नहीं शिकवा किसी से है,
ना कोई शिकायत है,
जो भी है जैसा है,
उसके ही लायक है,
मन निर्मल हो मेरा,
तन कुंदन हो जाये,
जीवन हैं तेरा दिया,
तेरा ही हो जाए।।
जीवन है तेरा दिया,
तेरा ही हो जाए,
तन मन धन सब है तेरा,
तेरा ही हो जाए।।
🎤 गायक / Singer – Prateek Mishra
✍️ लेखक / Lyrics – Kundan Baba (Deoria)








