माया तेरी प्रबल है,
ना है कोई सहारा,
मेरे नाथ भोले बाबा,
फिरता हूँ मारा मारा।।
कर दो दया ज़रा सी,
दयालु कहलाने वाले,
गंगा जटा में धारे,
गंगा बहाने वाले,
काली घटा है छाई,
कर दो ज़रा उजियारा।।
अब तो दिखा दो दर्शन,
भोले कहलाने वाले,
जग के तुम हो पालक,
दुनिया चलाने वाले,
अब और ना किसी का,
हे नाथ है सहारा।।
चरणों में अपने लेलो,
दर पर में तेरे आया,
भर दो ये मेरी झोली,
झोली जो खाली लाया,
तुमको सौपता हूँ,
जीवन ये अपना सारा।।
माया तेरी प्रबल है,
ना है कोई सहारा,
मेरे नाथ भोले बाबा,
फिरता हूँ मारा मारा।।
👉 ये भी देखें – भोले मेरी नैया को।
🎤 गायक / Singer – Shivaji Patil
✍️ लेखक / Lyrics – Saligram Ji Patil








