सुनो कृष्ण प्यारे,
तुम्हारे सहारे,
ये जीवन की नैया,
लगी है किनारे,
कोई रूप लेके,
दरस दिखाओ,
मैं करती हूँ विनती,
आँचल पसारे,
सुनो श्याम प्यारे,
तुम्हारे सहारे,
ये जीवन की नैया,
लगी है किनारे।।
तर्ज – तुम्ही मेरे मंदिर।
ये जीवन डगर में,
संग संग चले हो,
जहाँ थी जरूरत कान्हा,
वहीं पर मिले हो,
मैं हार के जब भी,
टुटा हूँ भगवन,
मेरे साथ रोये है,
नैना तुम्हारे,
सुनो श्याम प्यारे,
तुम्हारे सहारे,
ये जीवन की नैया,
लगी है किनारे।।
ये इतनी चमक तो,
तुमसे है भगवन,
ये भक्ति ये शक्ति भी,
तुम्हीं से है भगवन,
इतना दिया है,
कैसे सम्भालूँ,
मेरे पास दौलत है,
नाम की तुम्हारे,
सुनो श्याम प्यारे,
तुम्हारे सहारे,
ये जीवन की नैया,
लगी है किनारे।।
कोई छब बनाके,
तुमको रिझालूँ,
राधा बनूँ या खुद को,
मीरा बना लूँ,
कैसे मिलोगे,
इतना बता दो,
नहीं तो ना छोडूंगी,
चरण तुम्हारे,
सुनो श्याम प्यारे,
तुम्हारे सहारे,
ये जीवन की नैया,
लगी है किनारे।।
सुनो कृष्ण प्यारे,
तुम्हारे सहारे,
ये जीवन की नैया,
लगी है किनारे,
कोई रूप लेके,
दरस दिखाओ,
मैं करती हूँ विनती,
आँचल पसारे,
सुनो श्याम प्यारे,
तुम्हारे सहारे,
ये जीवन की नैया,
लगी है किनारे।।
Singer / Lyrics – Swati Mishra
प्रेषक – ओमप्रकाश पांचाल उज्जैन मध्य प्रदेश।
9926652202








