काहे को चिंता क्या है अपना,
हर एक सांस है उनकी,
सबके रचनाकार वही है,
हमको भी आस है उनकी,
सब कुछ वो सुंदर सच्चा करेंगें,
श्याम जो करेंगे अच्छा करेंगे,
श्याम जो करेंगें अच्छा करेंगें।bd।
जग झूठा ये नेह लगाए,
आए ना कोई काम,
मन की पीड़ा समझे अगर तो,
समझे केवल श्याम,
ये धरती सूरज चांद सितारे,
श्याम के है और श्याम हमारे,
हर एक संकट में रक्षा करेंगे,
श्याम जो करेंगें अच्छा करेंगें,
श्याम जो करेंगें अच्छा करेंगें।bd।
काहे को चिंता क्या है अपना,
हर एक सांस है उनकी,
सबके रचनाकार वही है,
हमको भी आस है उनकी,
सब कुछ वो सुंदर सच्चा करेंगें,
श्याम जो करेंगे अच्छा करेंगे,
श्याम जो करेंगें अच्छा करेंगें।bd।
Singer – Sheettal Paandey








